सितम्बर माह का राशन वितरण 10 से 25 सितम्बर तक शासनादेश जारी
संवाददाता मुकेश कुमार एटा। जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों को सितम्बर माह का राशन वितरण 10 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 25 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा।
जिला आपूर्ति विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पात्र गृहस्थी कार्डधारक और अंत्योदय कार्डधारक निर्धारित तिथियों के बीच अपने-अपने कोटे की खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
राशन वितरण के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, सभी लाभार्थियों को पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन से अंगूठा सत्यापन कर ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत होने पर तुरंत विभागीय नियंत्रण कक्ष में सूचना दें। शिकायत मिलने पर संबंधित कोटेदार या जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर राशन लेने पहुंचें और वितरण पर्ची अवश्य प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में ड्रोन देखे जाने की सूचना, पुलिस ने की जांच












