प्रतापगढ़: रिश्वतखोरी में फंसे दारोगा, एसपी ने किया सस्पेंड

रिश्वतखोरी में फंसे दारोगा, एसपी ने किया सस्पेंड

प्रतापगढ़ : रिश्वत लेने के आरोप में दारोगा सस्पेंड 

प्रतापगढ़ जनपद में रिश्वतखोरी के आरोप में एक दारोगा पर गाज गिरी है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दारोगा सचिन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, दारोगा पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई की और एएसपी पश्चिमी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक, दारोगा सचिन पटेल की तैनाती सांगीपुर थाना में थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

एसपी ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और पारदर्शिता से जनता की सेवा करनी चाहिए।

सोर्स भारत समाचार

ये भी पढ़ें दर्दनाक हादसा : इको कार की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में शोक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें