भ्रष्टाचार मुक्त पुलिस की पहल, रिश्वतखोर दरोगा बाहर
प्रतापगढ़। थाना सांगीपुर में तैनात उपनिरीक्षक सचिन पटेल पर रिश्वत लेने के आरोप सिद्ध होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सचिन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसपी पश्चिमी संजय राय (IPS) को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने साफ संदेश दिया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा। जनता का विश्वास बनाए रखना ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
यह कदम जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाश आमने-सामने, रवि पासी गिरफ्तार












