एटा में यातायात पुलिस का अभियान, बिना हेलमेट 186 वाहनों के चालान
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सोमवार 08 सितंबर 2025 को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत प्रभारी यातायात ने पेट्रोल पंप मालिकों व वितरण कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध न कराएं। साथ ही आमजन को हेलमेट लगाने के महत्व के बारे में समझाते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
यातायात पुलिस की इस चेकिंग में नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 186 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे 2 लाख 07 हजार रुपए सम्मन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ऑफिस पर एंटी करप्शन टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप












