जनसेवा का उदाहरण: बैतलपुर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनसेवा का उदाहरण: बैतलपुर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने जताया आभार

 मुंगेली/बैतलपुर – जिला मुंगेली के ग्राम पंचायत बैतलपुर में बुधवार को सामुदायिक भवन, पुराना मेन रोड पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें लगभग 280 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, महिला एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच, आंखों की जांच, निःशुल्क दवा वितरण तथा विशेष चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच व दवा प्राप्त की।

शिविर का संचालन समाजसेवी *विक्रम सिंह* और एली मसीह के नेतृत्व में किया गया। आयोजन की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों, जनपद सदस्यों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि –

“ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के शिविरों से आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं सहज उपलब्ध होती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह शिविर बहुत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।”

शिविर में शामिल सभी लोगों ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाए।

ये भी पढ़ें बेतवा नदी में डूबने से जीजा-साले की मौत, 24 घंटे चले खोज अभियान के बाद शव बरामद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal