एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एटा पुलिस को सफलता
संवाददाता मुकेश कुमार एटा ~ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को जनपदीय पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है–
थाना कोतवाली देहात एटा
1. महाराज सिंह पुत्र सूरज सिंह चौहान, हाल निवासी असरौली बरी मोहल्ला, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा।
थाना सकीट
1. जुम्मा पुत्र फकीरा, निवासी कौंची डेरा, थाना सकीट, जनपद एटा।
थाना जलेसर एटा
1. गौरव पुत्र उदयवीर, निवासी बत्तपुरा, थाना जलेसर, जनपद एटा।
2. एक महिला अभियुक्ता, थाना जलेसर, जनपद एटा।
पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे इन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को सराहना व्यक्त की और अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें जनसेवा का उदाहरण: बैतलपुर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने जताया आभार













