बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मातम

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मातम

शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेंद्र सिंह

जनपद एटा में कासगंज रोड पर श्री राम सिटी गेट के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम बदरिया निवासी शिवम (पुत्र राजवीर सिंह), जो साइकिल से अपनी दुकान लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर जा रहा था, सैयद के पास रोड क्रॉसिंग करते समय पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने शिवम को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें एटा में सड़क हादसा: अध्यापिका की इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें