शिकोहाबाद रोड पर बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान लोग, अंधेरे में बीत रही रातें

शिकोहाबाद रोड पर बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान लोग, अंधेरे में बीत रही रातें

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

एटा। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शिकोहाबाद रोड पर हर दूसरे दिन फेस ट्रिप होने से इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हर बार अधिकारी समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन देते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बार-बार यह समस्या सामने आती है। न तो समय पर लाइन की मरम्मत होती है और न ही खराब उपकरण बदले जाते हैं।

नागरिकों ने जिले के उच्च अधिकारियों से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग और प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है और लोगों को राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मातम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें