52 वर्षीय महिला 9 बच्चों को छोड़ 35 वर्षीय प्रेमी संग हुई फरार, कोर्ट ने दिया साथ रहने का आदेश

52 वर्षीय महिला 9 बच्चों को छोड़ 35 वर्षीय प्रेमी संग हुई फरार, कोर्ट ने दिया साथ रहने का आदेश

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 52 वर्षीय महिला अपने से 17 साल छोटे प्रेमी संग घर छोड़कर फरार हो गई। महिला की शादी करीब 32 साल पहले हुई थी और उसके 9 बच्चे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जब इस महिला की शादी हुई थी, उस समय उसका वर्तमान प्रेमी मात्र 3 साल का था। कुछ समय पहले दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महिला अपने प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई।

परिवार वालों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है।

महिला की इच्छा को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके घर भेज दिया।

इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें शिकोहाबाद रोड पर बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान लोग, अंधेरे में बीत रही रातें

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal