तारापुर गांव में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट

तारापुर गांव में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट

प्रतापगढ़ लालगंज। सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना 10 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे की है। आरोप है कि मनीष कुमार शुक्ल, मनोज कुमार शुक्ल उर्फ मुरलीधर, काजोल शुक्ल और रोहित पांडे ने सपना शुक्ला के घर के सामने कंटीली झाड़ियां डालनी शुरू कर दीं।

विरोध करने पर आरोपियों ने सपना शुक्ला व उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी घर में घुस गए और सपना के पति कुलदीपक शुक्ल की पिटाई कर दी। इस दौरान घर का सामान भी तोड़फोड़ दिया गया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे कई लोग घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव फैल गया।

पीड़िता का कहना है कि विरोधी पक्ष उनकी जमीन और रास्ते पर कब्जा करना चाहता है, इसी वजह से आए दिन विवाद खड़ा किया जाता है।

थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें बाघराय रोर निवासी छात्र की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें