एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में बिखरते परिवार को मिला नया जीवन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में बिखरते परिवार को मिला नया जीवन

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के मार्गदर्शन में महिला थाना कैंपस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने एक परिवार को टूटने से बचाने में बड़ी सफलता हासिल की।

दिनांक 22 सितंबर 2025 को आपसी मतभेदों के चलते बिखरने की कगार पर पहुंचे एक दंपति को परामर्श केंद्र में समझाकर फिर से साथ रहने के लिए राजी कराया गया।

वादी सुनीति चौहान पुत्री स्व. कैलाश सिंह निवासी उमेंदपुर थाना सकीट, जिला एटा तथा प्रतिवादी पुष्पेंद्र पुत्र श्री सुभाष चंद्र निवासी ग्राम कांतोर, थाना व जिला कासगंज के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की पत्रावली परिवार परामर्श केंद्र में प्रचलित थी।

काउंसलर श्रीमती नीलम गुप्ता एवं पराविधिक स्वयंसेविका पूनम यादव ने धैर्यपूर्वक दोनों को काउंसलिंग दी। परामर्श के दौरान पति-पत्नी ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और आगे से मिल-जुलकर रहने का वचन दिया।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, महिला कांस्टेबल पूजा व विनेश सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

परिवार परामर्श केंद्र के इस प्रयास की सभी ने सराहना की और इसे समाज में वैवाहिक जीवन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।

ये भी पढ़ें एटा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की अनदेखी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal