एटा में बस-बाइक टक्कर: दो युवक घायल, बस चालक पुलिस हिरासत में।

एटा में बस-बाइक टक्कर: दो युवक घायल, बस चालक पुलिस हिरासत में।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना जीटी रोड पर ठंडी सड़क फौजी पेट्रोल पंप के पास हुई, जब जिरसमी निवासी मुनेश और महेंद्र पाल बाइक से एटा की ओर जा रहे थे। तभी एक प्राइवेट बस ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मौके पर मौजूद बस चालक को हिरासत में ले लिया और बस को कब्जे में ले लिया।

कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें