एटा में मिशन शक्ति फेज-5 का भव्य आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर जोर

एटा में मिशन शक्ति फेज-5 का भव्य आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर जोर

 संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज-05) के अंतर्गत सोमवार को लिमरा इंटरनेशनल स्कूल, एटा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी ने शिरकत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबर साझा कर जागरूकता बढ़ाई गई। अधिकारियों ने छात्रों और बालिकाओं से गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला कानून, साइबर अपराधों जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की। उन्हें डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी, ताइक्वांडो प्रदर्शन तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य रैनू गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अवनीश कुमार सिंह, विधायक मारहरा वीरेन्द्र लोधी, सीडीओ नागेंद्र मिश्र समेत जिलेभर के करीब 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें