एटा पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के टायर समेत एक आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
लगातार अपराधियों पर कस रहा शिकंजा
एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर सक्सेना पुत्र राजेश कुमार सक्सेना, निवासी मोहल्ला होलीगेट, थाना कोतवाली नगर, एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद चोरी का टायर बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
एटा पुलिस के हौसले बुलंद हैं और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।












