मेला ग्राउंड सोरों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, ₹24,100 नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद
मंडल संवाददाता अमित चौहान
कासगंज, 11 अक्टूबर 2025।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोरों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर की देर रात सोरों कस्बे के मेला ग्राउंड में छापा मारकर 8 अभियुक्तों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹24,100 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इस संबंध में थाना सोरों पर मु.अ.सं. 527/25 धारा 13 जी एक्ट (जुआ) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते —
1. रजत पुत्र प्रेमपाल, निवासी इनायती, थाना ढोलना, जनपद कासगंज
2. रितिक पुत्र प्रेमपाल, निवासी इनायती, थाना ढोलना, जनपद कासगंज
3. पप्पू पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी नगरिया जाहर, थाना दादौ, जनपद अलीगढ़
4. अंशु पुत्र भगवान सिंह, निवासी नगला लोधी, थाना व जनपद कासगंज
5. आशाराम पुत्र हरी सिंह, निवासी विरौची, थाना सोरों, जनपद कासगंज
6. मुजीम पुत्र हफीस, निवासी मोहल्ला नेहरू नगर सिढ़पुरा, थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज
7. राशिद पुत्र छोटे खाँ, निवासी वाहे, थाना दादौ, जनपद अलीगढ़
8. किशन पुत्र दिवेश, निवासी नाह का नगला, थाना दादौ, जनपद अलीगढ़
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।












