श्री सीताराम का नाम जपने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण संभव है- शिवम शुक्ला जी महाराज

श्री सीताराम का नाम जपने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण संभव है- शिवम शुक्ला जी महाराज

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा / जनपद के मेहता पार्क में अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में चल रहे श्री राम कथा अमृत महोत्सव एवं पर्यावरण सुरक्षा यज्ञ के अष्टम दिवस पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब.

श्री राम कथा के अष्टम दिवस पर कथा का वर्णन करते हुए प्रयागराज से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा मर्मज्ञ श्री शिवम शुक्ला जी महाराज ने अयोध्या कांड का वर्णन करते हुए कहा कि अयोध्या का शाब्दिक अर्थ है जहां पर युद्ध ना हो वही अयोध्या है, जब इस मन को अयोध्या बनाओगे तब राम जी अपने आप आपके जीवन में आ जाएंगे शरीर में दो चीज हैं एक मन है और दूसरा हृदय है मन चंचल है और यह भौतिक भोग की तरफ भागता है और दूसरा हृदय है जो जब भी आप कोई गलत कार्य करने चलते हो तो रोकना है उसे समय मन और हृदय के बीच युद्ध चलता है आप हृदय की बात को पहले स्वीकृति देते हैं तो आपके जीवन में कोई नहीं होती मां और हृदय की बातें एक जैसी हो जाए तो आप भगवान के निकट हैं.    श्री राम कथा के अष्टम दिवस पर अन्य क्षेत्र में माहरेरा विधायक द्वारा भंडारे की सेवा की गई जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. श्री राम कथा अमृत महोत्सव के मुख्य संयोजक अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान निर्मल शास्त्री जी महाराज ने कहा कि एटा भी अयोध्या मय हो गया है. लोगों में भक्ति के भावना जागृत हो रही है जन-जन और घर-घर तक प्रभु श्री राम का नाम पहुंचे और श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से सभी लोगों का जीवन सुखमय हो इस कथा का यही उद्देश्य है. उन्होंने एटा के समस्त भक्तजनों से शेष तीन दिवसीय श्री कथा में भारी से भारी संख्या में पधारने का आवाहन किया.

आज का प्रसाद रूपी भोजन भंडारा मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं धर्म पत्नी मधुबाला वर्मा के सौजन्य से रहा

आज राम कथा अमृत महोत्सव श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से सुधा गुप्ता चेयरमैन एटा , चंद्र प्रभा शर्मा सभासद , निशा चौहान विभाग संयोजिका विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति , डॉ. किरन सिंह पूर्व चेयरमैन सकीट , नीरा वार्ष्णेय , मीनू सिकरवार , किशोरी शर्मा , मिथलेश गुप्ता , सुनीता गुप्ता , सरोज मिश्रा , शालिनी चौहान , अंजली गुप्ता शालिनी अवस्थी , कु अलका , वंदना शर्मा , बीना शर्मा , पुनीता सिंह अनीता पचौरी , उपासना दीक्षित वंदना गुप्ता , आदि सैकड़ों महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें