संदिग्ध परिस्थितियों में 34 वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब 34 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क
ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, मृतक का अपनी पत्नी से कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्राथमिक जांच में यही कारण आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।












