धान के खेत में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

धान के खेत में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

संवादाता अमन अहमद।

एटा/- अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव जिनाबली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोर का शव धान के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के ही किशोर पिंटू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ जलेसर, थाना प्रभारी के साथ डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में किशोर के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि किशोर की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस घटना से गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal