पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। जनपद में आज दिनांक 21 अक्तूबर 2025 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, सेना नायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचाऱियों ने शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद जवानों को नमन किया। सभी अधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी अमर गाथाओं को याद किया। मौके पर भावभीना माहौल रहा और सभी ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढेंदिवाली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत, सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें