शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने 90 वर्षीय पिता की जान ली, इलाज के दौरान हुई मौत

शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने 90 वर्षीय पिता की जान ली, इलाज के दौरान हुई मौत

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इटौंजा थाना क्षेत्र के अरंबा गांव में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने 90 वर्षीय पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा राकेश शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता से पैसे मांगने लगा। जब पिता ने पैसे देने से इंकार किया तो राकेश आपा खो बैठा और गुस्से में अपने पिता को जमीन पर पटक दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन राम सागर मिश्रा व अन्य रिश्तेदार अस्पताल में जुटे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव में इस घटना के बाद से गम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि राकेश अक्सर शराब के नशे में अपने परिजनों से झगड़ा करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें ड्यूटी पर जाते समय हादसा: बाइक फिसलने से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें