तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल

तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल

संबाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भानवट के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार अपने-अपने गांवों से किसी कार्य से निकले थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर धूल और तेज़ रफ़्तार के कारण बाइक सवारों को सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal