नंदगांव में दबंगई का तांडव पुरानी रंजिश में युवक को घर से उठाकर पीटा, पैर में मारी गोली

नंदगांव में दबंगई का तांडव पुरानी रंजिश में युवक को घर से उठाकर पीटा, पैर में मारी गोली

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नंदगांव में दबंगई का तांडव देखने को मिला। पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ दबंगों ने एक युवक को घर से जबरन उठाकर बेरहमी से पीटने के बाद उसके पैर में गोली मार दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। पीड़ित अनुज चौहान ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग जबरन उसके घर में घुस आए और उसे खींचकर बाहर ले गए। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की गई और पैर में गोली मार दी गई। घायल अवस्था में परिजनों ने आनन-फानन में उसे एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से फिलहाल इंकार किया है, लेकिन मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हमला किया गया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें