एटा में सनसनी संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

एटा में सनसनी संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गिलोंदिया में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।मृतक की पहचान रंजीत निवासी रजकोट, थाना रिजोर क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि, उसने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

गांव में युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal