खेत पर काम करते समय सांड के हमले से घायल युवक की मौत: इलाज के दौरान आगरा में तोड़ा दम

खेत पर काम करते समय सांड के हमले से घायल युवक की मौत: इलाज के दौरान आगरा में तोड़ा दम

संवाददाता – धर्मेंद्र चौहान

एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के सरकरी गांव में खेत पर काम कर रहे युवक पर सांड के हमले का मामला अब मौत में बदल गया है। घायल युवक राजेश (35 वर्ष) पुत्र बादल सिंह की सोमवार की रात इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की शाम लगभग 4 बजे की है। राजेश अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी एक आवारा सांड वहां आ गया और अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान राजेश खेत में लगे कटीले तारों और सरियों पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में उनके गुदा मार्ग में कटीले तार और सरिया घुस गए, जिसके कारण उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल एटा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।

चार दिन तक चले इलाज के दौरान सोमवार रात राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने आगरा से शव को एटा लाकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal