खेत में पेड़ से लटकता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

खेत में पेड़ से लटकता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

 फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

अमौली (फतेहपुर)। बुधवार की सुबह उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब गन्ने के खेतों के बीच स्थित आंवले के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहन बुजुर्ग के मजरा दुर्गा का डेरा की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय ललित निषाद उर्फ गोलू पुत्र श्री नारायण निवासी दुर्गा का डेरा के रूप में हुई है।

सुबह खेतों में टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार ललित सूरत की एक धागा फैक्ट्री में काम करता था और दीपावली से पहले ही घर आया था। उसका भाई भोला ने बताया कि वह तीन दिन पहले मिर्च बेचने के लिए मदरी गया था, तभी से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना 112 नंबर पर दी थी।

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। सूचना पर चांदपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार, अमौली चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है

ये भी पढें तमनचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया