शादी की 25वीं सालगिरह पर मौत का साया, नाचते-नाचते थम गई धड़कन

शादी की 25 वी सालगिरह पर दिल ने साथ छोड़ा.. नाचते हुए गई जान

UP बरेली:  उत्तर प्रदेश के बरेली के एक मैरिज लॉन में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे शख्स वसीम को डांस करने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। पूरा मामला बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन का है। जहां बुधवार रात शाहबाद निवासी 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए जश्न रखा था। बाकायदा कार्ड छपवाकर इस जश्न में नाते रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। सब वसीम और फराह की शादी के 25 साल पूरे होने के जश्न में डूबे थे। इस बीच बुधवार रात करीब नौ बजे वसीम भी मैरिज लॉन में पहुंचते हैं। पत्नी फराह के साथ मंच पर चढ़कर उन्होंने थिरकना शुरू कर दिया।

आखिरी सेकेंड तक नहीं हुआ अहसास..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है। करीब एक मिनट के इस वीडियो में वसीम और फराह जमकर झूम रहे हैं। लेकिन दोनों को ये अहसास तक नहीं था कि चंद सेकेंड में ये जश्न उनकी जिंदगी की आखिरी खुशी बनने वाली है। वीडियो के आखिर में डांस करते-करते वसीम गश खाकर गिर जाते हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन वसीम को होश नहीं आता।

ये भी पढ़ें संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें