CM योगी की सख्त चेतावनी: चीफ इंजीनियर को फटकार, लापरवाही पर मांगी पूरी रिपोर्ट

चीफ इंजीनियर इधर-उधर झांकने लगे तो योगी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान उन्होंने पेयजल कनेक्शन की स्थिति पर चीफ इंजीनियर से जानकारी मांगी। लेकिन जब अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और असमंजस में दिखे, तो सीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। योगी ने फटकार लगाते हुए कहा कि काम की सही जानकारी होना जरूरी है, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे से पूरी रिपोर्ट के साथ आने के निर्देश दिए गए।

11 अप्रैल को वाराणसी आएंगे मोदी

पीएम मोदी 11 अप्रैल वाराणसी आ रहे हैं। ऐसे में उनके दौरे से पहले योगी दोपहर तीन बजे मेहंदीगंज-हरपुर पहुंचे। जहां, पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें। मंच के आस-पास की सुरक्षा अभेद रखे। यहां से योगी गुरुधाम पहुंचे और श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी।

इस दौरान योगी ने उन सभी परियोजनाओं को बारीकी से देखा, जिनका पीएम मोदी शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यहां से योगी सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और कालभैरव का दर्शन पूजन किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री वाराणसी से रेलवे, एयरपोर्ट , सेतु निगम और नगर निगम समेत कुल 2 हजार 2 सौ 50 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें शादी की 25वीं सालगिरह पर मौत का साया, नाचते-नाचते थम गई धड़कन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें