हाथरस में 40 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा: गौ-सेवकों ने लगाया अवैध कटान के लिए ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हाथरस में 40 गोवंशों से भरा ट्रक पकड़ा: गौ-सेवकों ने लगाया अवैध कटान के लिए ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। हसायन क्षेत्र के राजनगर गांव में देर रात गौ-सेवकों ने 40 गोवंशों से भरा एक ट्रक पकड़ा। आरोप है कि इन गोवंशों को अवैध कटान के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक समेत सभी गोवंशों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गौ-सेवकों और हिंदूवादी संगठनों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हसायन क्षेत्र से गोवंशों को कट्टी के लिए बाहर भेज रहे हैं। जब गौ-सेवक मौके पर पहुंचे, तो ट्रक में भरे गोवंशों के साथ मौजूद कुछ लोग वहां से भाग गए। वहीं, कुछ ने खुद को बंजारा समुदाय का बताते हुए दावा किया कि वे इन गोवंशों को चराने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी 40 गोवंशों को नजदीकी गौशाला में भिजवा दिया है। वहीं, पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों और गौ-सेवकों का कहना है कि हसायन क्षेत्र में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कई बार अवैध गो-तस्करी और कटान से जुड़े लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पकड़े गए लोग बंजारा समुदाय के हैं। सत्यता की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें