एटा में दबंगों ने भूमिहीन परिवार की पट्टे की जमीन पर किया कब्जा: ADM को सौंपी शिकायत, परिवार बोला—पलायन को मजबूर

एटा में दबंगों ने भूमिहीन परिवार की पट्टे की जमीन पर किया कब्जा: ADM को सौंपी शिकायत, परिवार बोला—पलायन को मजबूर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के रतनपुर माफी गांव में एक भूमिहीन परिवार अपनी ही सरकारी पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। परिजनों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनकी जमीन पर दोबारा कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर मारपीट कर दी। परेशान परिवार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (ADM) सत्यप्रकाश सिंह को शिकायत पत्र सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता मनोज कुमार के अनुसार, वर्ष 2006 में सरकार द्वारा भूमिहीन होने के कारण उनके परिवार को जमीन का पट्टा आवंटित किया गया था। कुछ वर्ष बाद गांव के दबंगों ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया था। प्रशासनिक हस्तक्षेप से कब्जा हटवाया गया था, लेकिन दबंगों ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भी परिवार से मारपीट की। मनोज कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को जब राजस्व कर्मी उनकी शिकायत पर मौके का निरीक्षण करने पहुंचे, तब गांव के सुरेंद्र सिंह पुत्र बद्रीप्रसाद, करू उर्फ गिरजेश कुमार और उमेश कुमार पुत्र मंगल सिंह ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिवार का कहना है कि बार-बार की धमकियों और उत्पीड़न से वे खेत पर जाने से डर रहे हैं और अब गांव छोड़ने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

इस मामले में अपर जिला मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार अपनी शिकायत लेकर आया था। मामले की जांच कराई जाएगी और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal