चारपाई पर सो रहे मजदूर की सर्पदंश से मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा तहसील क्षेत्र के हथिगवां थाना अंतर्गत ग्राम पूरे डीह (मल्ला का पुरवा) में सर्पदंश से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान रमेश विश्वकर्मा (40 वर्ष) पुत्र दशाराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि रमेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे वह अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे, तभी उन्हें किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
रमेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
रमेश विश्वकर्मा की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें एटा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी












