एटा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

एटा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार

एटा। जनपद एटा पुलिस में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देश पर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार कुल 24 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें 12 निरीक्षक और 12 उपनिरीक्षक (पुरुष/महिला) शामिल हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन एवं अन्य इकाइयों में संबद्ध किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार – कोतवाली देहात से कोतवाली नगर।
निरीक्षक प्रेमपाल सिंह – कोतवाली नगर से अवागढ़।
निरीक्षक नंदनी – महिला थाना से कोतवाली नगर (निरीक्षक अपराध)।
निरीक्षक संजय पाल सिंह – जलेसर से पुलिस लाइन।
निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक अलीगंज।
निरीक्षक सुबोध उपाध्याय – यूपी-112 से प्रभारी निरीक्षक जैथरा।
निरीक्षक राकेश कुमार सिंह – मलावन से प्रभारी निरीक्षक नयागांव।
निरीक्षक अनिल कुमार सिंह – नयागांव से प्रभारी निरीक्षक राजा का रामपुर।
निरीक्षक क्षेत्रपाल सिंह – डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक मलावन।
निरीक्षक अखिलेश दीक्षित – अवागढ़ से प्रभारी निरीक्षक जलेसर।
निरीक्षक सत्यपाल सिंह – राजा का रामपुर से पुलिस लाइन।
उपनिरीक्षक रतेश ठाकुर – जैथरा से पुलिस लाइन।
उपनिरीक्षक सुनील वर्मा – पुलिस लाइन से थाना जैथरा।
उपनिरीक्षक कृष्णकांत लोधी – मारहरा से कोतवाली देहात।
महिला उपनिरीक्षक नीतू वर्मा – मिरहची से महिला थाना।
उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह – अलीगंज से पुलिस लाइन।
उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह – पुलिस लाइन से थाना मारहरा।
उपनिरीक्षक विजय सिंह – जैथरा से पुलिस लाइन।
उपनिरीक्षक विदेश राठी – सकीट से थाना मिरहची।
महिला उपनिरीक्षक मधु दुबे – पिलुआ से थाना सकीट।
निरीक्षक बेगाराम – साइबर थाना से डीसीआरबी।
निरीक्षक राजेश चौहान – पुलिस लाइन से प्रभारी यूपी-112।
उपनिरीक्षक मोहित शर्मा – चौकी पटियाली गेट (कोतवाली नगर) से चौकी डीपी नगर (कोतवाली देहात)।
उपनिरीक्षक पारस त्यागी – थाना मलावन से चौकी पटियाली गेट (कोतवाली नगर)।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती पाने वाले सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें