लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नजिसमे अध्यक्ष,स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट श्री जितेंद्र मिश्रा, सदस्य अपर जिला जज कोर्ट संख्या -5 श्री लोकेश वरुण, सदस्य अपर जिला जज कोर्ट संख्या -3 श्री दिनेश चंद्र शुक्ला तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग़ाज़ियाबाद श्री नेहा बनोधिया शामिल रहे।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

दिनांक 30.04.2026गाजियाबाद। 09.05.2026 को आगामी लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद न्यायालय गाजियाबाद के सभागार में आहूत की गई  जिसमे अध्यक्ष,स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट श्री जितेंद्र मिश्रा, सदस्य अपर जिला जज कोर्ट संख्या -5 श्री लोकेश वरुण, सदस्य अपर जिला जज कोर्ट संख्या -3 श्री दिनेश चंद्र शुक्ला तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग़ाज़ियाबाद श्री नेहा बनोधिया शामिल रहे। इस बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित बैंक ऋण मामलों, चेक बाउंस प्रकरणों तथा अन्य वित्तीय विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु रणनीति तैयार करना था बैठक के दौरान सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें लोक अदालत में शामिल कर शीघ्र समाधान किया जा सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्रधिकरण श्री नेहा बनोधिया ने सभी उपस्थित अधिकारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से कराने में सहयोग करें, जिससे आम जनता को त्वरित न्याय प्राप्त हो सके और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम हो। सभी बैंक प्रतिनिधियों ने लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें