तेज रफ्तार डंपर का कहर, बाइक सवार दंपति की मौके पर दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार डंपर का कहर, बाइक सवार दंपति की मौके पर दर्दनाक मौत

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। किशनी थाना क्षेत्र के मैनपुरी-कटरा मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपति अपनी बाइक से जा रहे थे तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही किशनी सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार डंपर चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान की जा रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal