मैनपुरी: पेप्सी सप्लायर को बंधक बनाकर लूट का आरोप, अवैध असलहा पकड़ाकर वीडियो बनाने की धमकी

मैनपुरी: पेप्सी सप्लायर को बंधक बनाकर लूट का आरोप, अवैध असलहा पकड़ाकर वीडियो बनाने की धमकी

संवादाता: पंकज मिश्रा  मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। बेवर निवासी अन्नू गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसे बंधक बनाकर ₹80,000 नकद, एक स्कूटी और मोबाइल फोन लूट लिया गया। साथ ही उसके हाथों में अवैध शस्त्र पकड़ाकर वीडियो बनाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

पीड़ित के अनुसार, वह एक पेप्सी सप्लायर के यहां नौकरी करता है और कल शाम वसूली के सिलसिले में निकला था। इसी दौरान बेवर निवासी नंदन ठाकुर व उसके सहयोगियों ने उसे जबरन एक कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि वहां उससे ₹80,000 नकद, एक स्कूटी और मोबाइल फोन छीन लिए गए।

अन्नू गुप्ता ने आगे बताया कि चंदन ठाकुर ने उसे अवैध असलहा पकड़ाकर वीडियो बनाया और धमकी दी कि यदि उसने पुलिस से शिकायत की तो उसी वीडियो के आधार पर उसे फर्जी केस में फंसा दिया जाएगा।

मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। पीड़ित के पारिवारिक भाई ने आरोप लगाया कि चंदन ठाकुर ने वर्ष 2019 में उसके भाई की हत्या की थी। उसी पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए अन्नू गुप्ता को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला थाना बेवर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा/प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन/सवर्ण महासभा का पुष्प वर्षा के साथ होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें