विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा/प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन/सवर्ण महासभा का पुष्प वर्षा के साथ होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा/प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन/सवर्ण महासभा का पुष्प वर्षा के साथ होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद नवयुग मार्केट अन्नपूर्णा बैंकट हॉल स्थित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा/प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन/ सवर्ण महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल एवं मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थाओं के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि होली एक प्रमुख हिंदू धार्मिक पर्व है जो खुशी, आनंद, प्रेम और एकता की भावना को दर्शाता है। यह फागुन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है और इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- रंगपंचमी, धुलेंदी और धुलंडी। कुछ लोग इसे रंगों और भांग के इस्तेमाल से आनंद मनाने का त्योहार मानते हैं। लेकिन होली का असली अर्थ वही है जो सनातन धर्म के संतों ने सिखाया है। होली रंगों का त्योहार है, जिसका उद्देश्य दुनिया में खुशियों के रंग फैलाना है। यह ऐसा त्योहार है जहाँ लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने बीच के मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सम्मान के रंगों में सराबोर हो जाएँ। हिंदी में, ‘हो’ + ‘ली’ का अर्थ है यह याद करने का दिन कि अतीत बीत चुका है और हमें उससे आगे बढ़कर एक उज्जवल और शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण करना चाहिए। यह प्रकृति की सकारात्मकता को अपनाने और रिश्तों से कड़वाहट को दूर करने का दिन है। इस अवसर पर डॉ. सतीश भारद्वाज एडवोकेट,संतोष कुमार उपाध्याय,राजेश कुमार उपाध्याय,सुरेंद्र पल त्यागी सेवाराम त्यागी,संजय चौहान,वी के अग्रवाल,संदीप सिंघल,विवेक तोमर ,महेश शर्मा,कपिल शर्मा,विनीत कुमार शर्मा सुभाष शर्मा ,आर सी शर्मा,आर पी शर्मा , मिलन मंडल, श्यामलाल सरकार, केपी सरकार,एन ए तोमर, सुनीता बहल, शीला रानी, आरती सिंह, बीपी सिंह, सुबोधत्यागी, एसपी गुप्ता, सुजीत सिंह, देवाशीष ओझा नरेंद्र मेहता, आदि लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया