गैंगस्टर सपा नेता हाजी रजा पर प्रशासन का करारा वार! करोड़ों की बेनामी संपत्ति सीज, शहर भर में लगे कुर्की के बोर्ड

गैंगस्टर सपा नेता हाजी रजा पर प्रशासन का करारा वार! करोड़ों की बेनामी संपत्ति सीज, शहर भर में लगे कुर्की के बोर्ड

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। जिले के चर्चित गैंगस्टर व सपा नेता हाजी रजा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भूमिगत हुए हाजी रजा पर जिला प्रशासन ने अब अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर दी है। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने दो दिन तक चली सघन कार्रवाई में हाजी रजा की करोड़ों रुपये की नामी–बेनामी अचल संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क करते हुए सीज कर दिया और मौके पर कब्जे का बोर्ड लगा दिया गया।

प्रशासन के अनुसार धारा 14(1) के तहत हाजी रजा द्वारा अपने नौकरों, ड्राइवर और भाई के नाम खरीदी गई बेशकीमती जमीनों को सीज किया गया है। इन संपत्तियों की सरकारी कीमत (सर्किल रेट) करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि बाजार में इनकी कीमत 25 से 30 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है।

जिला प्रशासन का कहना है कि गैंगस्टर हाजी रजा ने नौकरों, ड्राइवर और परिजनों के नाम पर बेनामी संपत्तियां खड़ी की थीं। डीएम के आदेश पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के पॉश इलाकों नासिरपुर, पीरनपुर, शेखपुर और बिसौली में कई बीघा जमीन को कब्जे में लेकर कुर्क कर दिया है। इन जमीनों पर रजा के गुर्गे व सहयोगी लंबे समय से प्लॉटिंग का काम कर रहे थे, जिसे अब पूरी तरह पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई से हाजी रजा समर्थकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का साफ संदेश है कि अपराध से अर्जित एक-एक रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी और कानून के शिकंजे से कोई भी बाहर नहीं रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें