5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का आंदोलन, 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल 20 जनवरी को बैज पहनकर करेंगे विरोध, सरकार से IBA की सिफारिशें लागू करने की मांग

5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का आंदोलन, 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल 20 जनवरी को बैज पहनकर करेंगे विरोध, सरकार से IBA की सिफारिशें लागू करने की मांग

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू कराने की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने कहा है कि सरकार द्वारा इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की सिफारिशों को अब तक लागू नहीं किया गया है, जबकि इस पर पहले ही सहमति बन चुकी है।इसी मांग के समर्थन में बैंक कर्मचारी 20 जनवरी 2026 को बैज पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 27 जनवरी 2026 को देशभर में ऑल इंडिया बैंक स्ट्राइक की जाएगी, जो 5 दिनों की बैंकिंग व्यवस्था लागू कराने की मांग पर केंद्रित होगी।

UFBU का कहना है कि 5-दिवसीय बैंकिंग से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार होगा और बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। संगठन ने सरकार से मांग की है कि IBA द्वारा सुझाए गए सुधारों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।हड़ताल के चलते 27 जनवरी को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे आम ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें दादरी स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें