जनपद एटा में आबकारी विभाग की मिलीभगत से ओवररेटिंग और अवैध शराब की बिक्री का आरोप

जनपद एटा में आबकारी विभाग की मिलीभगत से ओवररेटिंग और अवैध शराब की बिक्री का आरोप

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा शहर में शराब की बिक्री को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से न सिर्फ ओवररेटिंग की जा रही है, बल्कि नियमों का खुला उल्लंघन भी हो रहा है। बताया जा रहा है कि जीटी रोड स्थित कम्पॉजिट दुकान संख्या 43451 पर निर्धारित समय सीमा के बाद भी शराब बेची जा रही है। आरोप है कि रात 10 बजे के बाद, करीब 11:15 बजे तक केंटीन के माध्यम से खुलेआम शराब की बिक्री जारी रहती है और ग्राहकों से तय कीमत से अधिक वसूली की जाती है। सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि उक्त कम्पॉजिट दुकान के पास ही एक केंटीन बिना लाइसेंस के संचालित हो रही है। नियमों के अनुसार शराब दुकान के साथ इस तरह की केंटीन में शराब पिलाना और बेचना अवैध है, इसके बावजूद यह गतिविधि लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि केंटीन अवैध है, तो वह किसके संरक्षण में चल रही है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का काम संभव नहीं है।
यह मामला लिफ्टन चौकी क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां कम्पॉजिट दुकान की अनुज्ञापी मीना कुमारी हैं। लोगों का सवाल है कि जब स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आरोपों की जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें