राम नवमी पर यूपी में दो दिन का अवकाश, अयोध्या में भीड़ को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
रिपोर्ट: दैनिक चक्र टीम | उत्तर प्रदेश में राम नवमी के अवसर पर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने
26 मार्च (राम नवमी) के साथ-साथ 27 मार्च 2026 को भी
सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
इससे पहले केवल 26 मार्च को ही अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अयोध्या में संभावित भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सरकार ने एक दिन का अतिरिक्त अवकाश देने का फैसला लिया है।
अयोध्या में बढ़ेगी भीड़
राम नवमी के अवसर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है,
जिसके चलते प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है।
प्रशासनिक तैयारी तेज
- अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं
- यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू होगा
- पुलिस और प्रशासनिक टीमों को तैनात किया गया है
सरकार के इस फैसले से श्रद्धालुओं को यात्रा और दर्शन में सुविधा मिलने की उम्मीद है, वहीं भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा।
ये भी पढ़ें विधान परिषद सदस्य रहे आनंद भूषण सिंह “बब्बू राजा” का हुआ निधन।।












