सफलता की ओर अंजली पुंडीर की कहानी, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी से मिली पहचान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुनील शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ द्वारा रू० 21,000/- की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानितमेरा सपना “अपनी मेहनत और शासन के सहयोग” से पूरा करूंगी: अंजली पुंडीर,गाजियाबाद।मेरा नाम अंजली पुण्डीर है। मैं गाँव मसौता गाजियाबाद के एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार की रहने वाली हूँ। मेरे पिता श्री सतीश पुण्डीर एक किसान हैं और माता अनीता गृहणी हैं। हम दो बहनें और एक छोटा भाई है। मेरे परिवार में मैं सबसे बडी हूँ। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और मेरा दाखिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय निडौरी गाजियाबाद में कराया। मैनें इस विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला लिया। शुरुआत में घर की याद आती थी। यहाँ का माहौल नया था इसलिए खुद को ढालने में समय लगा लेकिन मैने अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाये रखा।इस विद्यालय में अनेक प्रकार की सुविधाएँ निःशुल्क जैसे- पेन, किताब, कॉपी, यूनीफार्म, आवास एवं भोजन आदि छात्राओं को उपलब्ध कराया जाता है। यहाँ शिक्षा को अधिक महत्व देते हुए स्मार्ट क्लास, टैब लैब, कम्प्यूटर लैब आदि की भी सुविधा उपलब्ध है। शासनादेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन पर हमारे जिला समाज कल्याण अधिकारी ने भी समय-समय पर यहाँ आकर हमें मार्गदर्शन प्रदान करते हुये हमें सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया। मेरे शिक्षकों ने भी समय का सदुपयोग करते हुए मेरे साथ बहुत मेहनत की। मेरी प्रधानाचार्या तथा सभी शिक्षकों का बहुत बडा सहयोग रहा तथा इसी सहयोग के कारण ही आत्मविश्वास बढ़ा और मैने कक्षा 12 में 88.20 अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान तथा जिले में पाँचवा स्थान प्राप्त किया।यह मेरे लिये ही नहीं बल्कि मेरे परिवार और सभी शिक्षकों तथा प्रधानाचार्या के लिये भी गर्व का क्षण था। मेरी सफलता ने मुझे सिखाया कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। मेरा सपना है कि मैं आगे की पढ़ाई पूरी करके एक सफल इंजीनियर बनूँ और अपने माता-पिता का नाम रौशन करूँ। जिसे मैं स्वयं की मेहनत एवं शासन के सहयोग से एक दिन अवश्य पूरा करूंगी। दिनांक 01.06.2026 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के तहत जनपद गाजियाबाद में माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुनील शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ द्वारा रू० 21,000/- की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिसके लिए मैं शासन प्रशासन का आभार प्रकट करती हूं और आशा करती हूं कि भविष्य में भी वह गरीब कमजोर आर्थिक स्थिति से परेशान छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए इससे भी अच्छे-अच्छे योजनाएं लाकर उनके भविष्य में उजियारा लगाएंगे।












