एटा की नगर निकायों में मनोनीत सभासदों की घोषणा, विकास को मिलेगी नई दिशा

एटा की नगर निकायों में मनोनीत सभासदों की घोषणा, विकास को मिलेगी नई दिशा

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। नगर विकास अनुभाग द्वारा जारी इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों और मोहल्लों से प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जिनसे स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

नगर पंचायत सकीट से बांके लाल, विपिन दीक्षित और दामोदर जाटव को मनोनीत किया गया है।

जैथरा नगर पंचायत में सुनीता पांडे, सुरेश कठेरिया और सतीश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजा का रामपुर नगर पंचायत के लिए उमेश आवासी, रामलड़ैते और संजीव कुमार का चयन हुआ है।

अवागढ़ नगर पंचायत से वेद प्रकाश, नीतेश गुप्ता और किरन देवी को शामिल किया गया है।

निधौली कलां नगर पंचायत में ब्रजेश, विमल जैन और रामकिशन को मनोनीत सभासद बनाया गया है।

मिरहची नगर पंचायत से दिव्यांशु, अरविंद गुप्ता और भानु प्रताप को जिम्मेदारी मिली है।

एटा नगर पालिका में उमाकांत चतुर्वेदी, अर्चना सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, पूनम देवी और विशाल बाल्मीकि को मनोनीत किया गया है।

जलेसर नगर पालिका से जयपाल कुशवाह, विराज जैन, लोकेंद्र दत्त पाठक, रविन्द्र सिंह और दिलीप वार्ष्णेय को जिम्मेदारी मिली है।

मारहरा नगर पालिका के लिए अशोक सक्सेना, अनिल दिवाकर, अंकित बाल्मीकि, कालीचरण जाटव और प्रवीना का चयन किया गया है।

वहीं अलीगंज नगर पालिका से संगीता, अवधेश कश्यप, विजय गुप्ता, जसवीर बाल्मीकि और मनोज कोरी को मनोनीत सभासद चुना गया है।

इस नई टीम के गठन के साथ ही जिले में शहरी विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत ITS College, साहिबाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।श्रीमती श्वेता कुमारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद।एवं थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया