मैनपुरी में एंटीकरप्शन टीम का थाना स्थापित, रिश्वतखोरों पर कसेगा शिकंजा

मैनपुरी में एंटीकरप्शन टीम का थाना स्थापित, रिश्वतखोरों पर कसेगा शिकंजा

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए एंटीकरप्शन टीम ने पुलिस लाइन परिसर में अपना थाना स्थापित कर दिया है। इस कदम से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। एंटीकरप्शन टीम के थाना स्थापित होने के बाद अब आम जनता सीधे यहां पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विभागों में रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सूचना मिलने पर टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिया गया है, ताकि लोग बिना डर के आगे आ सकें। टीम ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के माध्यम से रिश्वत लेने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी की गई है। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से जनपद में पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि यदि कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो तुरंत एंटीकरप्शन टीम को सूचना दें।
जनपद में एंटीकरप्शन टीम का थाना खुलने से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि अब रिश्वतखोरी के मामलों में तेजी से कार्रवाई होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal