बांग्लादेश के खिलाफ बजरंग दल का हल्लाबोल
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़:बाघराय सुंदरगंज बाजार में बजरंग दल जिला कुंडा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूनुस खान का पुतला भी फूंका।
यह प्रदर्शन बाघराय बाजार की टीवीएस एजेंसी से शुरू हुआ और बाघराय नहर पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान स्थानीय बाजार निवासियों ने भी बजरंग दल का समर्थन किया। लोग अपनी दुकानों से बाहर निकलकर ‘हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे’ और ‘यूनुस खान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शन के समापन पर, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यूनुस खान के पुतले पर जूते-चप्पलों से वार किया और उसे आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर बजरंग दल के पदाधिकारी तूफानी तात्या मिश्रा ने सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और हत्याओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
पूरे प्रदर्शन के दौरान ‘जो हिंदू हित की बात करेगा वहीं देश पर राज करेगा’ और ‘जय श्री राम’ जैसे नारे गूंजते रहे। इस विरोध प्रदर्शन में जिला सह संयोजक शुभम,प्रमोद तिवारी,सुब्रत,कृष्णा, अनुराग तिवारी,अंशु,गिरिजाशंकर शुक्ला,समेत सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें हाथरस में रिटायर्ड डॉक्टर के घर लाखों की चोरी, बदमाशों ने उड़ाए जेवरात व नकदी












