पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत, एसडीओपी भैरुन्दा सीहोर रोशन कुमार जैन ,भैरुंदा पुलिस ने झपटमारी कर चैन, पर्स छीनने वालो पर की कार्रवाई
संवाददाता पवन सूर्यवंशी. सीहोर /भेरूंदा फरियादी नीलेश राठौर निवासी ग्राम धोलपुर थाना गोपालपुर जिला सीहोर ने अज्ञात तीन आरोपियों के विरूद्ध चादी की चैन एवम पर्स सहित 12000/ रुपये की झपटमारी करने बाले अज्ञात आरोपी की रिपोर्ट की गई थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना भैरुन्दा में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 304(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे
जिसके पालन मेें अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत, एसडीओपी भैरुन्दा सीहोर रोशन कुमार जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी भैरुन्दा घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई l टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किए गए
जिसमें पुलिस टीम को संदिग्ध दिखे जिन्हे अरमान अनमोल एवम अरसद के रूप में पहचाना गया और मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता प्राप्त कर दबिश देकर आरोपी
1.अरमान खान
2.आहद खान
3.मोहम्मद अरसद खान उर्फ मुविन
और एक बाल अपचारी को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया l
मामले मे आरोपी आहद व्दारा झटपमारी मेें छीनी गई चैन खरीदने पर प्रकरण मेें धारा 317(2) बीएनएस का ईजाफा किया गयाl
*ज़प्तशुदा माल -*
प्रकरण में चांदी की एक चैन, एक पर्स, नगद 1000 रुपये और घटना मे उपयोग की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कुल कीमती करीबन 90,000/- का मशरुका ज़प्त किया गया l
*गिरफ्तार आरोपियों के नामः-*
1.अरमान खान पिता प्यारे खान उम्र 20 साल निवासी चाँदागृहण थाना भैरुंदा जिला सीहोर (म.प्र.)
2.आहद खान पिता आजाद खान उम्र 26 साल निवासी वार्ड न. 05 मुस्लिम मोहल्ला भैरुंदा जिला सीहोर (म.प्र.)
3.मोहम्मद अरसद खान उर्फ मुविन पिता हनीफ खान उम्र 28 साल निवासीवार्ड न. 12 सर्वहारा कालोनी भैरुंदा जिला सीहोर(म.प्र.)
4.एक बाल अपचारी
उनि कौशलेन्द्र सिंह, आर 547 आनन्द गुर्जर, आर 536 प्रकाश नर्रे, आर.724 प्रवीण सोलंकी, आर 340 विश्वास और साइबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही।
ये भी पढ़ें राशन वितरण के दौरान कोटेदार पर जानलेवा हमला।मशीन तोड़ी, चार घायल एक की हालत गंभीर।












