प्रस्तावित इकोनामिक कॉरिडोर का भूमि पूजन। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के हाथों से संपन्न होगा।

प्रस्तावित इकोनामिक कॉरिडोर का भूमि पूजन। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के हाथों से संपन्न होगा। 

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

3 मई को होने वाले भूमि पूजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। करीब करीब तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। करीब 20 किलोमीटर इस लंबे इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण नैनोंद से एबी रोड तक किया जाएगा। जिसमें यह 250 फीट चौड़ी होगी। इस सिक्स लेन सड़कपरियोजना पर 329 करोड रुपए की लागत आएगी। इसका भूमि पूजन 3 मई 2026 रविवार, को मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के हाथों द्वारा संपन्न होगा। इसकी संपूर्ण तैयारीयों को लेकर जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, और विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। सरकार का दावा है कि इस परियोजना से क्षेत्र में उद्योग व्यापार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्थानीय किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक उषा ठाकुर, और कलेक्टर शिवम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें