थाना जसरथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

थाना जसरथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम नगला चंदन में दिवाली के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद, झगड़े, मारपीट तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 6 अभियुक्तों को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगला चंदन में किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और मौके पर फायरिंग तक हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर थाना जसरथपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक एटा के आदेश पर थाना प्रभारी जसरथपुर ने एक विशेष टीम गठित की, जिसने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की। सघन तलाशी अभियान के बाद सभी छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा किसी भी प्रकार की पुनः अप्रिय घटना रोकने के लिए लगातार गश्त जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें