एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 101 गुम मोबाइल बरामद, 17 लाख की संपत्ति लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।

एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 101 गुम मोबाइल बरामद, 17 लाख की संपत्ति लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एटा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में साइबर सेल, सर्विलांस सेल और जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 101 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने के बाद कई लोगों ने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों के सत्यापन और तकनीकी विश्लेषण के बाद साइबर सेल एवं सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस किए। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। उन्होंने एटा पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और ईमानदार प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।पुलिस के अनुसार, जनपद में अब तक 905 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं, जो साइबर सेल और सर्विलांस टीम की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि आमजन को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाई जा सके। एटा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, संबंधित मोबाइल नंबर का सिम ब्लॉक कराएं तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 या अपने नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। समय पर शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल की बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि साइबर अपराधों और गुम मोबाइल की बरामदगी के मामलों में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए लोगों को शीघ्र राहत दिलाने का हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें