पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, रात्रि गश्त पर सवाल

पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, रात्रि गश्त पर सवाल

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। इसका बड़ा उदाहरण बीती रात सामने आया, जब थाना कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित गोलाबाजार में चोरों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बना लिया। रात के अंधेरे में शटर तोड़कर चोर दुकान में घुसे और सोने व चांदी के कीमती जेवरात पार कर ले गए। चोरी की यह वारदात उस स्थान पर हुई है जो अधिकारियों की कॉलोनी के बिल्कुल नजदीक माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण इलाके में चोरी होने से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सुबह घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।

स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि चौकी के पास और अधिकारियों की कालोनी के नजदीक चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें