एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के लगातार कर रहे जनता की सुनवाई,
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
प्रत्येक फरियादी की समस्या का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित
एटा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचते हैं, जहाँ एसएसपी स्वयं समय निकालकर आम जनता की बात को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं। जनता की समस्याओं को सुनने के बाद एसएसपी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हैं कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। फरियादियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सीधे समस्याएँ सुनना और उसी समय अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश देना, पुलिस प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बना रहा है। इससे पुलिस के प्रति आम नागरिकों का विश्वास बढ़ रहा है और लोगों में यह संदेश जा रहा है कि उनकी बात सही मंच पर सुनी जा रही है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस की मूल भूमिका जनता को सुरक्षा और न्याय प्रदान करना है, इसलिए हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान कराना उनका सर्वोच्च प्राथमिकता कार्य है।
पुलिस कार्यालय में चल रही खुली जनसुनवाई से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनका त्वरित समाधान होने पर पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली।












