तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

संवाददाता आदित्य द्विवेदी ऊंचाहार

ऊंचाहार/रायबरेली। कानपुर-ऊंचाहार रोड पर स्थित जमुनापुर चौराहे के पास शाम को एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और डंपर चालक मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति फतेहपुर से बाबूगंज स्थित अपने ससुराल जा रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें